भारतीय विधार्थियो के लिए महर्षि महेश योगी जी का संदेश

भारतीय विधार्थियो के लिए महर्षि महेश योगी जी का संदेश
परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी ने ७ आॅक्टूबर १९८२ में ''महर्षि केपिटल आॅफ द एज आॅफ एन्लाइटेन्मेंट'' सीलिसबर्ग, स्विट्जरलैण्ड में भारतीय विद्यार्थियों को दर्शन और आशीर्वाद दिया। इन विद्यार्थियों के माध्यम से महर्षि जी ने भारत के विद्यार्थियों के लिये संदेश भेजा। १९८२ अर्थात् ३४ वर्ष पूर्व भारत के विद्यार्थियों को दिया गया सन्देश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना तब था। यदि इस संदेश में प्रतिपादित वैदिक जीवनपरक् सिद्धाँत भारतीय शिक्षा में हर स्तर पर लागू कर दिये जायें तो भारत का प्रत्येक विद्यार्थी सर्व समर्थ चेतनावान्, ओजस्वी, तेजस्वी विद्यार्थी होगा और न केवल अपने स्वयं के, अपने समाज के, अपने राष्ट्र के वरन् सम्पूर्ण विश्व परिवार के लिये एक आदर्श नागरिक बनकर सम्पूर्ण विश्व को एक आदर्श विश्व बना सकेगा।
More you like to buy Items